कोडरमा, मार्च 13 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के घोड़सिमर मोड़ के समीप गुरुवार शाम करीब छह बजे हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आसनाकोनी निवासी विकास कुमार (16) और गुड्डू कुमार (15) के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, गुड्डू के भाई का तिलक समारोह था। घर में गैस खत्म हो जाने के कारण दोनों किशोर मोटरसाइकिल से कोयला लेने के लिए बासोडीह बाजार जा रहे थे। इसी दौरान घोड़सिमर मोड़ से करीब 200 मीटर पहले अचानक बाइक का पिछला टायर फट गया। टायर फटते ही मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए 108 एम्बुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.