कोडरमा, अप्रैल 7 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम योगीडीह में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विक्रम कुमार (20 वर्ष), पिता सुधीर प्रसाद यादव, निवासी योगीडीह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान विक्रम कुमार को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल है। वहीं, मामले की सूचना संबंधित थाना को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.