कोडरमा, फरवरी 28 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायलों में गौतम कुमार (20 वर्ष), पिता छोटेलाल रविदास, सागर रविदास (22 वर्ष), पिता उपेंद्र रविदास, सुबोध रविदास (18 वर्ष), पिता अनुज रविदास तथा रोहन रविदास, पिता चांदो रविदास शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के संबंध में कुंदन कुमार द्वारा सतगावां थान...