सतगावां में थाना दिवस में 13 मामलों की सुनवाई, दो का निष्पादन
कोडरमा, जून 9 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी और थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। थाना दिवस के दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त मामलों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपसी रंजिश तथा अन्य प्रकार के कुल 13 मामले शामिल थे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलों और उपलब्ध दस्तावेजों की विस्तार से समीक्षा की। सुनवाई के दौरान 2 मामलों का आपसी सहमति और कानूनी प्रक्रिया के तहत मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं शेष 9 मामलों में दस्तावेजों की जांच और विस्तृत सुनवाई की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें अगली थाना दिवस की तिथि के लिए स्थगित कर दिया गया। संब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.