कोडरमा, अप्रैल 23 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग पंचायतों में मंगलवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। देर रात करीब 12 बजे रिहायशी इलाकों में घुसे हाथियों ने घरों को निशाना बनाते हुए अनाज नष्ट कर दिया और भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, कटैया पंचायत के ग्राम भखरा में हाथियों ने 80 वर्षीय राजाबाबू के घर पर हमला कर दिया। हाथियों ने दलान के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे गेहूं को खा लिया और शेष अनाज को बिखेरकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इसके बाद पास स्थित बोरिंग रूम का दरवाजा भी तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।मीरगंज यह भी पढ़ें- सीमावर्ती गांवों में हथियों के आतंक को रोकने में वन विभाग विफल पंचायत के ग्राम कानिकेंद्र में हाथियों ने 45 वर्षीय अलख राम के...