सतगावां में छात्राओं ने हाथों में मेहंदी रचाकर दिया एसआईआर का संदेश
कोडरमा, जून 29 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को गति देने और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को एक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली 2 उच्च विद्यालय बासोडीह से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए नासरगंज प्रखंड मुख्यालय मोड़ तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए मतदाताओं और आम नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति जागरूक करना, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटियों के सुधार और सत्यापन के लिए प्रेरित करना था। रैली शुरू होने से पहले विद्यालय की दर्जनों छात्राओं ने एक अनूठी पहल करते हुए अपने हाथों में मेहंदी से "एसआईआर" लिखवाकर मतदाता जागरुकता का संदेश दिया, जो पूरे कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र बना रहा।रैली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.