सतगावां में छत से गिरकर तीन साल का बच्चा गंभीर, कोडरमा रेफर
कोडरमा, अप्रैल 28 -- सतगावां। थाना क्षेत्र के ग्राम बरियारडीह में छत से गिरने से एक 3 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान आर्यन कुमार (पिता-रामजीत चौधरी) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा लोहे की सीढ़ियों पर चढ़ने के दौरान असंतुलित होकर छत से गिर गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस के माध्यम से उसे कोडरमा भेजा। बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.