सतगावां में चैती दुर्गा महायज्ञ का समापन, भक्ति और भावनाओं के साथ विदाई
कोडरमा, मार्च 28 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के टेहरो पंचायत अंतर्गत कलीडीह हलकुशा में आयोजित श्री श्री 1008 नवदिवसीय चैती दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ शनिवार को कथा विश्राम के साथ संपन्न हो गया। प्रसिद्ध कथावाचिका पूज्य कनक पाण्डेय की ओर से नौ दिनों तक चले इस भव्य धार्मिक आयोजन का समापन भावुक और गरिमामय माहौल में हुआ। पिछले नौ दिनों से कलीडीह हलकुशा क्षेत्र पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर रहा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया और यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया। दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचकर इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल हुए।आयोजन के दौरान भक्ति और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्थानीय युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.