कोडरमा, जून 20 -- सतगावां, निज प्रतिनिधिथाना क्षेत्र की सुदूरवर्ती पंचायत राजाबर में गुरुवार को सर्पदंश की एक घटना में 29 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की पहचान राजाबर गांव निवासी पिंटू कुमार की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूबी देवी घर के पास काम कर रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले गए।अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- कोडरमा के अस्पतालों में सर्पदंश के बाद दी जानेवाली दवा उपलब्ध घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। वहीं चिकित्सकों की निगरानी म...