कोडरमा, जनवरी 4 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटा स्थित बरियारपुर मोड़ के समीप रविवार की शाम को गिट्टी लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि चालक को हल्की चोटें आने की बात बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, हाइवा तेज गति से गांवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बरियारडीह मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे हाइवा गेहूं लगे खेत में पलट गया। वाहन के पलटते ही खेत में गिट्टी फैल गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सतगावां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.