सतगावां में ईंट लदे ट्रैक्टर ने वृद्ध को कुचला, पैर क्षतिग्रस्त, कोडरमा रेफर
कोडरमा, जून 8 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बासोडीह बस स्टैंड के समीप सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 80 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। ईंट लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल की पहचान योगीडीह निवासी गुल्ली महतो (80 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बासोडीह में सोमवार को साप्ताहिक हाट लगा हुआ था। गुल्ली महतो घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बाजार आए थे। इसी दौरान नासरगंज की ओर से गावां की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- मशरक में बेकाबू ट्रैक्टर का कहर: सड़क किनारे सो रहे 7 लोगों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.