कोडरमा, फरवरी 28 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खूंटा बरियारपुर मोड़ के समीप शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से ईंट लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर गोविंदपुर की ओर से ईंट लादकर गांवा की दिशा में जा रहा था। ट्रैक्टर पर ईंटों के ऊपर ही पांच लोग बैठे हुए थे। पसनौर गांव के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर अचानक पलट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 12 वर्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.