कोडरमा, जून 22 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। योग दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों तथा राजनीतिक संगठनों द्वारा योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तरीय मुख्य आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश राम समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। यह भी पढ़ें- योग से स्वस्थ जीवन और छरहरी काया का लें आनंदयोग कार्यक्रम में विद्यालयों की भागीदारी वहीं, राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय बासोडीह में प्रधानाध्यापक वसंत मेहता के नेतृत्व में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासन कर योग के महत्व को समझा। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोस...