कोडरमा, नवम्बर 28 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखण्ड में गुरुवार को कटैया और ईंटाय पंचायत भवन में "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाईक, अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी, कटैया पंचायत मुखिया सुशील देवी, ईंटाय पंचायत मुखिया अमर कुमार और 20सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बीडीओ बड़ाईक ने बताया कि 21 से 28 नवम्बर तक "सेवा का अधिकार सप्ताह" मनाया जा रहा है, जिसमें सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तर पर शिविरों में जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज वाद, भूमि मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.