कोडरमा, नवम्बर 22 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड के शिवपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिहास में शुक्रवार को आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाईक, अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी, पंचायत मुखिया मनीषा कुमारी, पंचायत समिति सदस्या ज्योति कुमारी तथा 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह शामिल हुए। बीडीओ बड़ाईक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 21 से 28 नवंबर तक इसे सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। पंचायत स्तर के शिविरों के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ आमजनों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संशोधन के बाद जाति, निवास, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, भूमि मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र सहित...