कोडरमा, मई 9 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों के मंसूबों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सतगावां पुलिस ने सड़क पर उतरकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। यह फ्लैग मार्च नासरगंज मोड़ से शुरू होकर क्षेत्र के प्रमुख संवेनदशील और व्यस्त इलाकों से गुजरा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले और असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जनता के मन से भय को दूर करना और पुलिस के प्रति विश्वास जगाना है। मार्च के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया और उन्हें निर्भीक होकर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- लूटपाट और चोरी की घटनाओं पर रोकथाम को लेकर पुलिस की प...