कोडरमा, मई 14 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने गुरुवार को सतगावां प्रखंड का दौरा किया। विधायक ने प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर प्रभावित परिवारों को हिम्मत बँधाई कुछ दिन पूर्व वज्रपात की चपेट में आने से जान गंवाने वाले तीन व्यक्तियों के परिजनों से मिलकर उन्होंने दुख व्यक्त किया।

परिवारों से मुलाकात कटैया गांव में जंगली हाथी के हमले में मृत युवक के परिजनों और भखरा में हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के परिवार से मुलाकात की। घायल व्यक्ति के बेहतर उपचार के लिए उन्होंने रिम्स के डायरेक्टर से फोन पर बात कर हर संभव मदद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। खूँटा गांव में सर्पदंश से हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिलीं। सड़क दुर्घटना में घायल शिवपुर निवासी अशोक कुमार उर्फ शशि सिंह का हाल-चाल जाना।भाजपा ...