कोडरमा, मार्च 25 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी गृहरक्षा वाहिनी (होमगार्ड) में कार्यरत 44 वर्षीय जवान संतोष कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। परिजनों की ओर से बताया गया कि वे ईद और रामनवमी पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था हेतु बरही थाना में प्रतिनियुक्त किए गए थे। उनके शव की पहचान हादसे के काफी देर बाद हुई। संतोष कुमार सिंह सोमवार की रात लगभग 12 बजे वे बरही से लौट रहे थे। मगंलवार को हजारीबाग सदर अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पहचान स्पष्ट नहीं होने के कारण शिनाख्त में देर हुई, जिसके चलते उनके परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना बुधवार को मिल सकी। संतोष कुमार सिंह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो मासूम बच्चे हैं। इसमें एक नौ साल का बेटा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.