कोडरमा, जून 10 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड के लिए बुधवार का दिन गौरव और खुशी लेकर आया, जब ग्राम पंचायत ईंटाय निवासी युवा खिलाड़ी विक्की सिंह का चयन प्रतिष्ठित बंगाल टी-20 लीग की कोलकाता रॉयल्स टाइगर्स टीम में हुआ। विक्की को टीम में साइड आर्म थ्रोअर के रूप में शामिल किया गया है। चयन की खबर मिलते ही सतगावां प्रखंड सहित पूरे कोडरमा जिले में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए विक्की और उनके परिवार को बधाई दी। विक्की सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। सीमित संसाधनों वाले ग्रामीण परिवेश से निकलकर बंगाल टी-20 लीग जैसे बड़े मंच तक पहुंचना उनकी प्रतिभा और संघर्ष का प्रमाण माना जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विक्की क...