कोडरमा, फरवरी 25 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खुट्टा स्थित डाक बाबा के समीप बुधवार की सुबह कोयला लदा ट्रक पलट गया। गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर कोयला लदे ट्रक के पलटने से चालक और खलासी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, चालक धनबाद से कोयला लादकर सतगावां होते हुए बिहार की ओर जा रहा था। खुट्टा के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार यात्री बस सामने आ गई। उसी स्थान पर ट्रक संख्या मंगलवार की रात से दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे खड़ा था, जिससे मार्ग संकरा हो गया है। बताया जाता है कि बस से सीधी टक्कर टालने के प्रयास में ट्रक चालक ने अचानक वाहन को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और कोयला लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक नवीन कुमार (32 वर्ष), ग्राम गरीबा, रजौली तथा खलासी पंकज कुमार घायल हो गए...