सतगावां के मोहनपुर में महायज्ञ की पूर्णाहुति, भव्य भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
कोडरमा, अप्रैल 24 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ईटाय पंचायत अंतर्गत ग्राम मोहनपुर में पिछले पांच दिनों से चल रहा आध्यात्मिक उत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। श्री श्री 1008 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अंतिम दिन पूर्णाहुति और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। महायज्ञ का संचालन अयोध्या से पधारे सुप्रसिद्ध यज्ञाचार्य विमलेश पांडेय की देखरेख में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पांच दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। वहीं, भागलपुर से आईं प्रख्यात कथावाचिका सुश्री संगीता सुमन के सारगर्भित प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों और कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु जुटते रहे।शुक्रवार को य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.