कोडरमा, जनवरी 31 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि सतगावां प्रखंड के मीरगंज पंचायत के डांटी भागलपुर गांव में हाथियों का उत्पात दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पास के जंगल से हाथियों का झुंड रात में आकर खेतों और गांव में तबाही मचा रहा है। मुखिया मंटू चौधरी और ग्रामीणों ने बताया कि आज तीसरे दिन भी हाथियों ने गांव में उत्पात मचाया। खलिहान में रखे बिचली और धान को हाथियों ने नष्ट कर दिया। इसके अलावा, गंगो मांझी के बिचली और धान, नरेश मांझी के खेत में लगे आलू की फसल और कौशल्या देवी व छोटन राम के घरों के बाहर रखा धान भी हाथियों की वजह से बर्बाद हो गया। हाथियों के उत्पात से गांव में भय का माहौल बन गया है। लोग अपने घरों को छोड़कर आग जलाकर खुद को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.