कोडरमा, जनवरी 19 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड के ग्राम खुट्टा में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब भगवान राधा-कृष्ण के भव्य मंदिर के निर्माण का शुभारंभ किया गया। सोमवार को वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। मंदिर निर्माण की सबसे खास बात यह है कि इसमें लोहे या किसी आधुनिक निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया जाएगा। पूजा समिति के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि मंदिर का निर्माण पूरी तरह से राजस्थान के प्रसिद्ध मकराना संगमरमर से किया जाएगा। मंदिर का हर हिस्सा, आधार से लेकर गुंबद तक, पत्थर की बारीक नक्काशी से सजाया जाएगा, जिससे यह एक ऐतिहासिक और कलात्मक स्वरूप प्राप्त करेगा। भूमि पूजन के अवसर पर आचार्य सरवन पांडेय के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में अमित अग्रवाल ने विधिपूर्वक...