कोडरमा, जून 29 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कटैया गांव में अवैध महुआ शराब के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शराब माफियाओं की गतिविधियों से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर कटैया जंगल में संचालित आधा दर्जन से अधिक अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान करीब 10 क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया गया, जबकि शराब कारोबारियों की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई। ग्रामीणों ने बताया कि खेती का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन शराब बनाने के लिए माफिया प्राकृतिक झरने के पानी को ऊपर ही रोक देते थे। इसके कारण नीचे स्थित खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता था और किसानों को धान का बिचड़ा तैयार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था。

ग्रामीणों की सामूहिक लड़ाई शराब तस्करों की मनमानी से तंग आकर ग्रामीणों ने बैठक कर अवैध...