पिथौरागढ़, जून 19 -- कनालीछीना। सतगढ़ में इन दिनों लोग गुलदार के आंतक से लोग परेशान है। स्थानीय कमला देवी ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम को क्षेत्र में गुलदार चहलकदमी करता हुआ दिखा। बीते मंगलवार रात को गुलदार ने गिरीश चंद कापड़ी के कुत्ते को अपना निवाला बना दिया। लगातार गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...