रुडकी, जून 1 -- मंगलौर, संवाददाता। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने दिल्ली मार्ग, मंड़ावली स्थित एक संपत्ति को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया है। एक तरफ प्राधिकरण इसे अवैध निर्माण पर की गई कार्रवाई बता रहा है, वहीं संपत्ति स्वामियों ने अधिकारियों पर राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने लंबे समय से चल रहे कानूनी नोटिसों के बाद सोमवार को मंडावली पहुंचकर एक संपत्ति को सील कर दिया है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि अवर अभियंता की जांच रिपोर्ट में सामने आया था कि दिल्ली मार्ग पर मंडावली के समीप भूतल पर लगभग दो हजार फीट में दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- सैन्यकर्मी के मकान पर लगाई सील, ग्रामीणों ने जताया विरोध इस स्थल के लिए पूर्व में एक मानचित्र स...