कन्नौज, फरवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के सरवाई गांव ससुराल में आए युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया है। औरैया जनपद के बिधूना थानांतर्गत सोनपुर गांव निवासी जयदेव पुत्र भूरे सिंह शनिवार को अपनी ससुराल सौरिख थाना क्षेत्र के सरवाई में राजकुमार के यहां आए हुए थे। रविवार की शाम लगभघ 4 बजे वह अपने साले विश्वनाथ पुत्र राजकुमार के साथ बाजार से वापस लौट रहे थे। जब वह सकरावा रोड पर पेट्रोलपंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे जीजा-साले दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.