सडक़ निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर
कन्नौज, अप्रैल 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ गमा देवी मंदिर मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मंदिर के मुख्य द्वार के सामने पानी भर जाने से आवागमन बाधित रहता था और लोगों में नाराजगी भी थी। नगर पालिका को जब इस समस्या की जानकारी मिली, तो पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। नगर पालिका के जेई रविराज कौशल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद बुधवार, 8 अप्रैल को नगर पालिका द्वारा ट्रैक्टर के माध्यम से सडक़ पर भराव का कार्य शुरू करा दिया गया। सडक़ निर्माण कार्य शुरू होते ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। स्थानीय निवासी लज्जाराम वर्मा और भारत सिंह वर्मा ने कहा कि भले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.