सड़े-गले अंडे और घटिया पोषाहार पर मंत्री की बर्खास्तगी की मांग, जन संघर्ष मोर्चा का तहसील घेराव
देहरादून, जुलाई 4 -- विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में कथित रूप से सड़े-गले व छोटे अंडे तथा निम्न गुणवत्ता के बाल पोषाहार के वितरण का आरोप लगाते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। नेगी ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्लाई किए जा रहे अंडे आकार में बेहद छोटे और कई मामलों में सड़े-गले हैं, जिनसे बदबू आती है। उन्होंने दावा किया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को निम्न गुणवत्ता का दलिया, सत्तू और भोग हलवा भी जबरन वितरित कराया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।मोर्चा ने सरकार से आंगनबाड़ी केंद्रों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.