मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की महत्वपूर्ण योजना सिकंदरपुर लेक फ्रंट सुकून की जगह परेशानी का कारण बन गई है। साफ-सफाई के अभाव में लेक का पानी बदबू देने लगा है। इस कारण इसके किनारे सुबह टहलने वालों से लेकर इसमें मछली पालनेवाले तक को दिक्कत हो रही है। शाम में इसकी खूबसूरती देखने आनेवाले भी बदबू के कारण अब दूरी बना रहे हैं।वॉकवे पर सुबह टहलने वालों में से एक सिकंदरपुर मुहल्ले के संगीत कुमार, ब्रह्मपुरा के कामेश्वर पांडेय, रंजीता कुमारी सहित कई लोगों ने झील के पानी से बदबू उठने की शिकायत की। कामेश्वर पांडेय ने बताया कि वे पहले नियमित तौर पर एमआईटी मैदान में टहलने जाते थे, लेकिन रोक के बाद वे सिकंदरपुर लेक आने लगे। यह भी पढ़ें- शहर में चार उप कंट्रोल रूम बनाए जाएं पिछले छह महीनों से वे यहीं टहलने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.