सड़क हादसों मे बालिका सहित दो की मौत
बहराइच, अगस्त 14 -- बहराइच, संवाददाता । जिले के दो थानों के अलग अलग स्थानों पर तेज रफ्तार वाहनों के सड़क हादसों में मासूम बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। दरगाह थाने के बहराइच - जमुनहा मार्ग के कटरा बहादुरगंज गांव में गुरुवार शाम घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका विद्यांशी पुत्री धर्मपाल को किसी वाहन ने रौंद दिया। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। वाहन का पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस ने नाकेबंदी की है। उधर बहराइच - रुपईडीहा हाइवे के रामगांव थाने के मिश्रौलिया गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार कारोबारी बेगमपुर निवासी अरुण कुमार (38) पुत्र राम शरण की मौके पर मौत हो गई। व्यापारी रामगांव थाने के सोहरबा में दुकान बंद कर बहराइच नगर की ओर आ रहा था। सम्बन्धित थानों की पुलिस ने शवों को कब्जे में ले पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.