सड़क हादसों में 7 श्रद्धालु समेत 10 घायल, 3 गंभीर
देवघर, अगस्त 23 -- देवघर,प्रतिनिधि अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में रविवार को 10 लोग घायल हो गए। घायलों में 7 श्रद्धालु और तीन आम लोग शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने तीन घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया। पहली घटना कुंडा थाना क्षेत्र के समीप हुई। जानकारी के अनुसार बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद नेपाल के वीरगंज निवासी श्रद्धालु ऑटो से देवघर लौट रहे थे। उसी दौरान कुंडा थाना के समीप तेज गति और लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में भागमती देवी, दीपक प्रसाद चौरसिया, सुशील कुमार चौरसिया, विवेक प्रसाद चौरसिया, अनित चौरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.