लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- होली के त्योहार के दौरान क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। होली के दौरान हादसों में मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी 36 वर्षीय पीयूष दीक्षित, छेड़ीपुर मोहम्मदी निवासी 45 वर्षीय लालाराम, 35 वर्षीय फूलचंद, पुनर्भू ग्रंट निवासी 62 वर्षीय माखन लाल, छेरासी निवासी 40 वर्षीय मेवालाल, लाल्हापुर निवासी 30 वर्षीय दिनेश, 40 वर्षीय उषा देवी, भारत भूषण कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय पिंटू , सुंदरपुर निवासी 22 वर्षीय संतन दास, 25 वर्षीय अनिल कुमार, कुम्हारन टोला निवासी 27 वर्षीय भास्कर सिंह , अहमदनगर निवासी 40 वर्षीय आरून अली, बहराइच निवासी 22 वर्षीय महेश, करनैल...