गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- -दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस -ट्रक से टक्कर के बाद बुजुर्ग का पैर काटना पड़ा, खड़े कैंटर से टकराकर आबकारी का सिपाही गंभीरगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि आबकारी विभाग के सिपाही समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी मामलों में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कालकाजी दिल्ली के आशा किरन अपार्टमेंट में रहने वाले जतिन पातरा ने 20 मार्च को कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। जतिन के मुताबिक उनका छोटा भाई ज्योतिष पातरा बीती 15 फरवरी की तड़के करीब पांच बजे स्कूटी पर मुरादनगर गंगनहर से गंगाजल लेने ज...