मेरठ, मार्च 16 -- परतापुर थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात वाहन आपस में भिड़ गए, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दिल्ली-देहरादून बाईपास और मेरठ-दिल्ली हाईवे पर जाम लग गया। पहला हादसा परतापुर थाने के सामने दिल्ली रोड पर हुआ। यहां डिवाइडर कट से यू-टर्न ले रही कार में थार ने टक्कर मार दी। इसी दौरान तीसरी कार भी थार में जा घुसी। तीनों वाहनों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद दिल्ली रोड पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटाकर खुलवाया।बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी मारूफ गगोल रोड स्थित एक कंपनी में किसी काम से आया था। वह अपनी कार से दिल्ली रोड पर परतापुर थाने के सामने कट से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही थार कार के चालक दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.