गुड़गांव, सितम्बर 1 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम में अनियंत्रित रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी जिंदगियों पर भारी पड़ रही है। बीते दिनों शहर के विभिन्न हिस्सों में हुए चार अलग-अलग सड़क हादसों में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर (एएमई) समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार वाहनों, लापरवाही से खड़े ट्रकों और गलत दिशा से मोड़े गए वाहनों के कारण ये हादसे हुए। पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार को कुचला, मौत यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में साइकिल सवार की मौत,तीन हुए घायलबाबुल हुसैन की मौत सेक्टर-29 इलाके में पार्क के पास एक भीषण हादसा सामने आया। 35 वर्षीय बाबुल हुसैन, जो मूल रूप से उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल के ...