रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो शिक्षिकाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। नगर से सटे ग्राम नगरिया कला के मोहल्ला आनंद नगर निवासी रितु गंगवार ग्राम लाला नगला में शिक्षण का कार्य करती हैं। रितु गंगवार के अनुसार मंगलवार की सुबह वह स्कूटी से विद्यालय जा रहीं थीं। उनके साथ एक अन्य शिक्षिका का भी स्कूटी पर पीछे बैठी हुईं थीं। केमरी रोड पर कोतवाली के ग्राम धावनी हसनपुर के पास सामने से आते किसी अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिसके कारण दोनों शिक्षिकाएं घायल हों गईं। घायलों को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों शिक्षिकाओं को घर भेज दिया गया है। वहीं, ग्राम मनु नगर निवासी राजेंद्र सिंह व हर भजन कौर सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.