इटावा औरैया, मार्च 15 -- कन्नौज निवासी चंदन सिंह पुत्र श्रीराम बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भरथना मार्ग पर ग्राम हर्राजपुर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ग्राम सराय मिठ्ठे निवासी 60 वर्षीय रामगोपाल रविवार को घर से पैदल खेतों की ओर जा रहे थे। जब वह आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम लबारपुरा के सामने सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रामगोपाल को उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उनका इलाज किया। हादसे के बाद बाइक चालक बाइक समेत मौके से भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.