प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- प्रतापगढ़। पट्टी तहसील में कार्यरत लेखपाल चरैया गांव निवासी अंकित सिंह रविवार को साथी लेखपाल राधेकृष्ण के साथ कंधई थाना जा रहे थे। रास्ते में आसलपुर गांव के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों लेखपाल घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पट्टी ले आया गया। जानकारी पर एसडीएम पूर्णेन्द्रु मिश्र ने भी सीएचसी पहुंचकर उनका हालचाल जाना। उधर पट्टी पृथ्वीगंज मार्ग पर रविवार दोपहर सरमा गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ई-रिक्शा पर सवार सराय महेश गांव निवासी सरोजा देवी घायल हो गई। उन्हें भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.