गाज़ियाबाद, मार्च 1 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। एक युवक का पैर टूट गया, जबकि एक युवती के दो दांत टूटने के साथ हाथ-पैर में गंभीर चोट आई हैं। दोनों मामलों में परिजनों ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख निवासी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि उनके भाई धनंजय कुमार सात फरवरी की रात विनय कुमार श्रीवास्तव के साथ सरस्वती सादिक नगर घूकना से तुराब नगर मार्केट की ओर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे आंबेडकर रोड स्थित पुष्पांजली ज्वेलर्स के सामने एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में धनंजय कुमार का दायां पैर टूट गया और सिर में दो स्थान पर खून जम गया, जबकि विनय कुमार श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.