श्रावस्ती, अप्रैल 23 -- श्रावस्ती, रतनापुर, संवाददाता। दो अलग अलग सड़क हादसों में युवक समेत चार लोग गंभीररूप से घायल हो गए। लोगों ने सभी घायलों को उठाकर सड़क से अलग किया। साथ ही चारो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के ग्राम गलगलकोटिया निवासी कुलदीप (22) पुत्र रामसमुझ व अशोक कुमार (45) पुत्र देवतादीन एक ही बाइक से बुधवार देर शाम को सोनवा क्षेत्र के तुलसीपुर बाजार गए थे। जहां से लौटते समय अड़राई चौराहे के पास सामने से आ रही कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में चार की चली गई जान साथ ही कार व बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों की ओर से एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया। इसी तरह गुरुवार सुबह सोनवा थाना क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.