बलिया, मार्च 2 -- बलिया। जनपद के अलग-अलग जगहों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रेवती, हिसं के अनुसार सहतवार थाना क्षेत्र के उदहां निवासी 23 वर्षीय शशि यादव बाइक से कहीं जा रहा था। गायघाट के पास सामने से जा रहे बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। उसे स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेल्थरारोड, हिसं के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के पड़सरा नदौली ताजपुर निवासी 75 वर्षीय शाहजहां पत्नी मो. अख्तर बेल्थरा बाजार की तरफ जा रही थी। इसी बीच शाहपुर तेलमा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने महिला को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.