सड़क हादसों में महिला सहित दो घायल
इटावा औरैया, जून 17 -- इटावा। औरैया के थाना दलेल नगर की रहने वाली 29 वर्षीय नाजमा बेगम पत्नी मकसूद खान अपने पति के साथ बाइक से जालौन एक रिश्तेदारी में आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक इटावा क्षेत्र से गुजरी, अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण नाजमा चलती बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीछे से आ रहे राहगीरों ने बाइक रुकवाई और एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, औरैया के बिधूना चंद्रपुर निवासी 35 वर्षीय मनोज भरथना चौराहे के पास स्थित अपनी बेटी के घर आए थे। बुधवार को वह वापस अपने घर लौटने के लिए ई-रिक्शा में सवार होकर बस स्टैंड जा रहे थे। महेरा फाटक के पास सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मनोज को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.