सड़क हादसों में महिला समेत सात घायल
इटावा औरैया, जून 18 -- बकेवर। बकेवर और लवेदी थाना क्षेत्रों में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। भरथना थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी बृजमोहन अपनी पत्नी पूनम के साथ स्कूटी से गांव लौट रहे थे। भरथना मार्ग पर पटियन के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी पूनम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं, महेवा के मंदिर निवासी 55 वर्षीय अरविंद कुमार बाइक से बकेवर आ रहे थे। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सीएनजी पंप के पास गलत दिशा से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में अरविंद कुमार के अलावा रूरा निवासी 38 वर्षीय सत्येंद्र कुमार और कानपुर देहात कंचौसी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.