रामपुर, अप्रैल 26 -- शाहबाद। सैफनी निवासी हसीना पत्नी सलीम रविवार शाम शाहबाद के मोहल्ला हकीमान स्थित मायके में शादी में शामिल होने आ रही थीं। रास्ते में बाइक की टक्कर से वह जख्मी हो गईं। स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर देख रामपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, गांव बरखेड़ा में शादी में शामिल होकर आ रहे टांडा गांव निवासी प्रेमशंकर और उनकी पत्नी मीना की बाइक को दूसरी बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। दंपति जख्मी हो गया। प्रेमशंकर को रामपुर रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल,दो की हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...