रामपुर, मार्च 25 -- मंगलवार को क्षेत्र में हुए अलग सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें तीन लोगों को रेफर कर दिया गया। घायलों में गांव जाहिदपुर निवासी मजीद की चालीस वर्षीय पत्नी शबनम, जाहिदपुर के ही अट्ठारह वर्षीय आलम पुत्र इस्लाम, जयतौली निवासी अट्ठाइस वर्षीय भारत पुत्र लेखराज और कस्साबान निवासी तीस वर्षीय शमशाद पुत्र भूरा शामिल हैं। भूरा को छोड़कर बाकी तीनों की हालत गंभीर होने पर रामपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि शमशाद की बाइक छुट्टा पशु से टकरा गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...