मोतिहारी, जनवरी 1 -- मोतिहारी/संग्रामपुर, निसं। अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो की मौत हो गयी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संतपुर रूपा चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर वार्ड 13 निवासी सुगंधी राय का पुत्र अभिषेक कुमार (23) था। वह अपने मामा के घर संतपुर गया था, जहां से वापस घर आ रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि अभिषेक की शादी कुछ माह पूर्व हुई थी। मौत की सूचना मिलते हैं भारी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, अरेराज हाजीपुर मुख्य पथ एसएच 74 पर मंगलापुर कठई के समीप अज्ञात बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला कठई गांव के मुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.