श्रावस्ती, अप्रैल 12 -- श्रावस्ती, रतनापुर, संवाददाता। अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 10 लोग गंभीररूप से घायल हो गए। वहीं दो अन्य हादसों में एक बुजुर्ग समेत दो जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भिनगा-बहराइच मार्ग पर सोनवा थाना क्षेत्र के भारीगांव के पास रविवार को यात्रियों को लेकर जा रहा ई-रिक्शा सड़क पार कर रही महिला से टकरा गया। इससे ई-रिक्शा बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार बहराइच जिले के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र स्थित गगनचक बगिया गांव निवासी नफीस (35) पुत्र मुस्तफा, उसकी पत्नी जैनब (32), उसकी बेटी मारिफा (12), उसका पुत्र आहिल (7), साहिबा (22) पत्नी एजाज अहमद, एजाज की पुत्री बुशरा (3), व दूसरी पुत्री शिदरा (1), सना (8) प...