कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर, संवाददाता। शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत तीन लोगों की जान चली गई। अर्मापुर में तेज रफ्तार बाइक सवार तीन स्कूली छात्रों ने बुजुर्ग को उड़ा दिया। वहीं, सीओडी पुल के पास बेकाबू डीसीएम ने स्कूटी सवार मैकेनिक को टक्कर मार दी। तीसरी घटना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में हुई। यहां ओवरटेक के दौरान कार सवार सामने से आ रहे ट्रैक्टर में जा भिड़ा। हादसे में किराने की दुकान किए युवक की मौके पर ही मौत हो गई। केस 1 : मसवानपुर के आदर्श नगर नई बस्ती निवासी 70 वर्षीय राजेंद्र पत्नी रामपति व तीन बेटे मुन्ना, मनोज व सोनू के साथ रहते थे। मुन्ना ने बताया कि 21 अप्रैल की शाम पिता राजेंद्र टहलने निकले थे। तभी अर्मापुर स्थित मैत्री नगर तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक सवार स्कूली छात्रों ने उन...