बलिया, मार्च 22 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर रविवार को हुए सड़क हादसों में बालक और दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को नजदीक के अस्पतालों पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।रेवती, हिसं के अनुसार कस्बा के सटे पचरुखा निवासी पंकज तुरहा का आठ वर्षीय पुत्र सुनीत सामान खरीदने के लिए जाते समय सड़क पार कर रहा था। इस दौरान सड़क से गुजर रही बाइक ने टक्कर मार दिया। ठोकर लगने के बाद बालक सड़क पर गिर गया और इसी बीच एक ट्रक उसके उपर से गुजर गया। संयोग की बात यह रही कि बालक हादसे में बाल-बाल बच गया। बाइक की जद में आने से चोटिल हेने के चलते उसका इलाज स्थानीय सीएचसी पर कराया गया। लोगों का कहना है कि मां पचरुखा देवी की महिमा से बालक की जान बच गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.